तेरी यादो के साये में मै तुम्हे महसूस करता हूँ ,
अपने हर एक जर्रे में तुम्हे मै महसूस करता हूँ|
तुमको पाकर मैंने जिंदगी की हर ख़ुशी थी पा ली ,
और तुमसे दूर होकर हर ख़ुशी को दूर करता हूँ |
तुम साथ थे तो जिंदगी का हर गम दूर था मुझसे ,
और अब तुम से दूर हू तो हर गम को महसूस करता हूँ |
तुम हम सफ़र थे तोह जिंदगी का हर रास्ता था हसी ,
तुम दूर हो तो कदमो से दूर है ये जमी |
तुम याद का साया बनकर साथ चलते हो ,
पर तुम दूर हो मुझसे तो दूर है हर ख़ुशी ,
हर आहात पर तुम को महसूस करता हूँ ,
पर हर सांस तुम बिन बड़ी मुश्किल से चलती है |
जिंदगी तुम्हारे साथ थी तुम बिन भी चलती है ,
जब तुम साथ नहीं हो तो साँस भी रुक - रुक कर चलती है |
तुम साथ थे तो किस्मत भी मेरे साथ चलती थी ,
पर तुम बिन तो ये किस्मत भी मुझसे जुदा सी चलती है |
तुम साथ थे तो रस्ते भी साथ चलते थे ,
अब तुम बिन इन रास्तो को खुद से दूर महसूस करता हूँ |